बलरामपुर में कड़ाके की ठंड के बीच बदली गई स्कूलों की समय-सारणी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बलरामपुर: जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बलरामपुर कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं निजी स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव का आदेश जारी किया है. नई समय-सारणी तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
दो पाली में संचालित स्कूलों का समय बदला
जिले में दो पाली में चलने वाले स्कूलों के लिए नई समय-सारणी इस प्रकार होगी-
प्रथम पाली
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
शनिवार: दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक
द्वितीय पाली
सोमवार से शुक्रवार: दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:15 बजे तक
शनिवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
एक पाली में संचालित स्कूलों की नई व्यवस्था
एक पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूल-
सोमवार से शुक्रवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
शनिवार: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे.
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन से आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है.








