बलरामपुर जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 25 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान।पूर्वी क्षेत्र श्रेणी-3 में देशभर में हासिल की 6वीं रैंक

बलरामपुर : जल संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए आयोजित छठवां राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार समारोह में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है.नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू एवं जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जिले को उत्कृष्ट कार्य के लिए 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया.

यह सम्मान बलरामपुर जिले को जल शक्ति जनभागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं के निर्माण, संरक्षण और उनके व्यवस्थित डाटा बेस तैयार करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिला है.जिले ने पूर्वी क्षेत्र की श्रेणी-3 में राष्ट्रीय स्तर पर 6वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है.

पुरस्कार समारोह में यह सम्मान कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने ग्रहण किया.जिले में जल संरचनाओं के विकास एवं संरक्षण के विभिन्न कार्य कलेक्टर कटारा के नेतृत्व तथा जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित किए गए, जिसके परिणामस्वरूप यह राष्ट्रीय उपलब्धि हासिल हो सकी।जिले में वर्षाजल संचयन को प्रोत्साहन, तालाबों-सरोवरों का निर्माण एवं मरम्मत, नालों का पुनर्जीवन, और जन-सहभागिता के माध्यम से जल संसाधनों को संरक्षित करने जैसे प्रयासों ने बलरामपुर को इस श्रेणी में उत्कृष्ट स्थान दिलाया है.

राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान जिले के सतत प्रयासों व समर्पित कार्यशैली का प्रतीक है, और इसे जल संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com