उत्तर भारत में लौट रही कड़ाके की ठंड, दिल्ली और कई राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम में जो गर्माहट और गुलाबी ठंड देखने को मिली, वह अब खत्म होने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 जनवरी से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के चलते अगले एक हफ्ते में उत्तर-पश्चिमी भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बर्फबारी, बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा।

पहला पश्चिमी विक्षोभ 23 जनवरी से सक्रिय होगा, जबकि दूसरा अधिक प्रभावी 26 से 28 जनवरी के बीच अपना असर दिखाएगा। इसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 23 से 26 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 23 जनवरी को इस सीजन की पहली बारिश होने की उम्मीद है। वहीं 26 से 28 जनवरी के बीच एक और बारिश की लहर के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

बारिश से दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण में कमी आएगी, लेकिन इसके बाद चलने वाली ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट लाएंगी। वर्तमान में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम 26°C के आसपास है। बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड का एक और तीव्र दौर लौटेगा, जिससे उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com