रिपब्लिक डे परेड में दिखेगी ऑपरेशन सिंदूर की ताकत, जानें इस बार 90 मिनट में क्या-क्या होगा खास

77वें गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सेना ने परेड और बीटिंग रिट्रीट को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं. आर्मी परेड ब्रीफ में मेजर जनरल नवराज ढिल्लन ने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड करीब 90 मिनट की होगी. परेड की शुरुआत रायसीना हिल्स से होगी, जो कर्तव्य पथ होते हुए लाल किला तक जाएगी. इससे पहले प्रधानमंत्री नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. परेड की शुरुआत राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी से होगी.

close