रायपुर में नशा और चाकूबाजी पर सख्ती, पुलिस को जनहित में काम करने के निर्देश

रायपुर कमिश्नरेट के कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पदभार संभालने के बाद शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नशाखोरी, चाकूबाजी और अड्डेबाजी जैसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और आम लोगों को बेवजह परेशान न किया जाए।

शनिवार रात आयोजित समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने पुलिसिंग की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर, सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कमिश्नर ने विजिबल पुलिसिंग, पैदल गश्त और रात्रि पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से ही नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

बैठक में चाकूबाजी और नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों और निगरानी बदमाशों पर कड़ी नजर रखने के साथ पूरे नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति पर काम करने को कहा गया। छोटी से छोटी घटना पर भी सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

कमिश्नर ने यह भी स्पष्ट किया कि चालान के नाम पर वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। पुलिस को जनसेवा और संवेदनशीलता के साथ काम करने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा कमिश्नरेट क्षेत्र में बिना अनुमति रैली, धरना या किसी भी सामूहिक आयोजन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्धारित समय के बाद बार, कैफे और रेस्टोरेंट बंद कराने को भी अनिवार्य बताया गया है।

पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आने वाले दिनों में शहर में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत की जाएगी और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com