जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, पिता और संपत्ति जांच के घेरे में

जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस लगातार जांच रही है। एसआईटी ने साध्वी के आश्रम और आसपास के स्थानों को सील कर दिया है और साध्वी के पिता विरमनाथ तथा ड्राइवर से कई घंटे पूछताछ की है। जांच में अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं मिली है।

पुलिस अब साध्वी की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति और बैंक खातों की भी जांच कर रही है। साध्वी के पिता ने बताया कि उन्हें इंजेक्शन दिया गया जिसके बाद सांस लेने में कठिनाई हुई। वहीं ड्राइवर का कहना है कि गले में खाना फंसने के कारण साध्वी कुछ बोल नहीं पा रही थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एफएसएल और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही मामले का निष्कर्ष निकल सकेगा।

एसआईटी ने साध्वी के सेवादार और मामा से भी पूछताछ की। पुलिस किसी भी थ्योरी पर अभी तक निश्चित नहीं हो पाई है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझने की संभावना है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com