गांव बहरोली से गृह मंत्रालय तक! अमन कुमार बने भारत सरकार के अफसर

बरेली : जनपद के मीरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम बहरोली के होनहार युवा अमन कुमार ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन किया है.उनका चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय में कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (JTO) के पद पर हुआ है, जो उनकी सफलता का एक बड़ा उदाहरण है.

अमन एक प्रतिभाशाली शोधार्थी और साहित्यकार हैं. उन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परोरा मीरगंज बरेली से कक्षा -10 व 12 में अपनी शिक्षा प्राप्त की है एवं कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के जिला बरेली के टॉपर रहे हैं उनके दो गज़ल संग्रह, “हवा में आग” और “लम्हों की तपिश”, प्रकाशित हो चुके हैं और उन्हें साहित्य जगत में एक नई पहचान दिलाई है.वे वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं.

अमन की रचनाएं और शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं.उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें एक प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में स्थापित किया है.

अमन की इस सफलता पर स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा मीरगंज बरेली के

प्रबंधक डॉ सत्यवीर गंगवार ने कहा, “स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का उद्देश्य छात्रों को न केवल शिक्षा देना है, बल्कि उन्हें अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी सिखाना है.अमन की इस उपलब्धि से हमें गर्व है और हमें उम्मीद है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहेंगे और हमारे क्षेत्र व देश का नाम रोशन करेंगे.”

निदेशक श्री पंकज गंगवार ने अमन को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “अमन की मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया है.कॉलेज के समय में भी वह बहुत मेहनती थे और उनकी इस उपलब्धि से हमें गर्व है.ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहें और अपने सपनों को पूरा करें.

” कॉलेज के संरक्षक डॉ वीरेन्द्र प्रताप गंगवार ने भी शुभकामनाएं दी कॉलेज के प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार, कॉलेज के शिक्षकगण राजेश गंगवार, संजीव कुमार, लाल बहादुर, रेवती नंदन, राकेश पाठक, लक्मण स्वरुप, ओमाशंकर, योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र, सुनीता आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com