IPL 2026 के बाद शादी करेंगे शुभमन गिल? बीच सीजन मिल गया जवाब

IPL 2026 के बाद शादी करेंगे शुभमन गिल? बीच सीजन मिल गया जवाब

Shubman Gill And Danny Morrison: भारतीय कप्तान शुभमन गिल अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका रिलेशनशिप स्टेटस अभी तक साफ नहीं है. ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल टॉस के दौरान ब्रॉडकास्टर डैनी मोरिसन के अनोखे सवाल से एक बार फिर चौंक गए. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले मोरिसन ने गिल से शादी को लेकर सवाल पूछ लिया, जिस पर गिल का जवाब देखते ही देखते वायरल हो गया.

IPL 2026 के बाद शादी करेंगे शुभमन गिल?

दरअसल, गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इसके बाद गिल मोरिसन से बात कर रहे थे. लेकिन अचानक मोरिसन ने पूछ लिया, ‘गिल, अभी भी शादी की घंटियां नहीं बज रही? क्या हमें जानना चाहिए?’ इस सवाल पर गिल थोड़ा रुके और फिर जवाब दिया, ‘नहीं, कुछ नहीं.’ मोरिसन ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘आपसे मिलकर अच्छा लगा.’ इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की तरफ ध्यान मोड़ लिया. गिल के चेहरे के भाव देखकर साफ था कि वह इस सवाल से हैरान थे.

यह पहला मौका नहीं है जब डैनी मोरिसन ने गिल को इस मुद्दे पर घेरा हो. पिछले साल भी आईपीएल 2025 के एक मैच से पहले मोरिसन ने गिल से शादी को लेकर लगभग यही सवाल किया था. वहीं, गिल ने पिछले साल एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह पिछले तीन साल से सिंगल हैं. उन्होंने कहा था कि क्रिकेट करियर पर पूरा ध्यान है और रिलेशनशिप में समय नहीं दे पाते. कई अफवाहें भी उनके नाम से जुड़ी रहती हैं, लेकिन वह इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते.

गिल ने किया प्लेइंग 11 में बदलाव

गुजरात टाइटंस ने इस मैच में एक बदलाव किया. शाहरुख खान की जगह निशांत सिद्धू को टीम में शामिल किया गया. निशांत सिद्धू का ये आईपीएल डेब्यू मैच है. वह साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. इसके बाद उन्हें सीएसके की टीम ने खरीदा था. लेकिन वह डेब्यू नहीं कर सके थे. फिर 2025 में वह गुजरात की टीम का हिस्सा बने और अब घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल डेब्यू करने में कामयाब रहे.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com