जबलपुर के सिविक सेंटर में हंगामा: पराई पत्नी संग दिखे पुलिसकर्मी की पति-भाई ने बीच सड़क पर कर दी धुनाई

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिविक सेंटर में उस वक्त हड़कंप की स्थिति बन गई, जब दो युवक एक पुलिस कर्मी को रोककर उसके साथ मारपीट करने लगे. खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठा हुआ था और दोनों युवक उसकी कॉलर पकड़कर गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ बरसा रहे थे.
इसके बाद वहां मौजूद ओजोन ने बीच बचाव करते हुए तीनों को पुलिस थाने भेजा. जानकारी के मुताबिक, पुलिस कर्मी का नाम रंजीत कौरव है, जो जिला कोर्ट में पदस्थ है. उसके साथ में काम करने वाली एक महिला के साथ वह बाजार गया था, जहां महिला के पति और भाई ने उन्हें साथ में देख लिया. इसके बाद मामला पति, पत्नी और वो की कहानी में बदल गया.
जिसके बाद दोनों युवकों ने उनका पीछा किया और उन्हें सिविक सेंटर में रोक लिया महिला को रंजीत के साथ में देखते ही दोनों साले बहनोई ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. बीच सड़क हो रही पुलिस कर्मी के साथ मारपीट को देख मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी. जहां घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और सभी को थाने ले आए.
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह उनका पारिवारिक मामला है. इसलिए दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. उनके बयान दर्ज होने के बाद ही इस विवाद को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com