हाथरस: हसायन में ग्रामीणों व गौ सेवकों की सजगता से गौशाला से गौवंश चोरी होने से बचे, बदमाश ट्रक छोड़कर भागे

हाथरस : जनपद से बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां थाना हसायन क्षेत्र के गांव बपंडई स्थित गौशाला से गायों की चोरी का प्रयास किया गया.घटना उस समय हुई जब अज्ञात बदमाश एक बंद बॉडी कैंटर ट्रक लेकर गौशाला में घुस आए और वहां मौजूद गोवंश को जबरन वाहन में भरने लगे.


बताया जा रहा है कि बदमाश लगभग एक दर्जन गायों को कैंटर में भरकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे.इसी दौरान किसी तरह ग्रामीणों और गौ सेवकों को इस घटना की भनक लग गई. सूचना मिलते ही आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ और हंगामा देखकर बदमाश घबरा गए और अपनी कैंटर ट्रक को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों और गौ सेवकों ने तुरंत कैंटर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी.
गौ सेवकों द्वारा कैंटर को पुलिस के हवाले करते हुए थाने में तहरीर दी गई है, जिसमें ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की संलिप्तता की आशंका जताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी सक्रिय हो गए। सिकन्दरा राऊ एसडीएम संजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना और थाना प्रभारी गिरीश गौतम मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गौ सेवकों और ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है.
फिलहाल पुलिस कैंटर ट्रक को कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com