इंदौर जिले में वोटर लिस्‍ट में छूटे लोग अब जुड़वा सकेंगे नाम, प्रक्रिया में हटे 3.80 नाम

इंदौर। जिले में मतदाता सूची की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। अंतिम सूची के अनुसार जिले में मतदाता की संख्या 24 लाख 86 हजार 996 रह गई।
जबकि प्रक्रिया शुरू होने के पहले जिले में 28 लाख 67 हजार 294 मतदाता थे। यानी प्रक्रिया के बाद जिले से तीन लाख 80 हजार 298 मतदाता कम हो गए। अंतिम मतदाता सूची में 12 लाख 52 हजार 332 पुरुष, 12 लाख 34 हजार 569 महिला और 95 अन्य मतदाता है।
दरअसल प्रक्रिया में चार नवंबर से 18 दिसंबर तक फार्म भरवाए गए। 23 दिसंबर को जारी प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन में 24 लाख 20 हजार 171 मतदाताओं को शामिल किया गया था, जबकि चार लाख 47 हजार 123 मतदाताओं के नाम हटाए गए।

इसके बाद नो मैपिंग और तार्किक त्रुटि वाले 6 लाख 78 हजार मतदाताओं की सुनवाई की गई। सुनवाई में 5108 मतदाता अपात्र पाए गए और 551 मतदाता ऐसे थे, जिन्होंने प्रक्रिया के दौरान अन्य जिलों में नाम स्थानांतरित होने पर नाम हटाया गया।
यानी की पहली और दूसरी प्रक्रिया के बाद जिले में कुल चार लाख 52 हजार 782 मतदाता के नाम हटे। शनिवार को अंतिम मतदाता सूची की जानकारी देने के लिए कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों को जानकारी दी गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर नवजीवन पंवार सहित अन्य अधिकारी और राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
84 हजार से अधिक के नाम जोड़े
एसआइआर प्रक्रिया के दूसरे चरण में प्रारूप मतदाता सूची में 24.20 लाख मतदाता थे। प्रक्रिया के दौरान 84293 मतदाताओं के नाम जोड़े गए।जो सूची से हटने वाले और युवा मतदाता है।इसमें फार्म-6 के तहत 70227 मतदाताओं के नाम जोडे गए, जबकि फार्म-8 के तहत अन्य जिलो से स्थानांतरित होकर आने वाले 14066 मतदाता शामिल थे।प्रक्रिया के तहत 17468 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए भी गए।
इंदौर-पांच में सर्वाधिक नाम हटे
जिले की सबसे बड़ी विधानसभा क्षेत्र इंदौर-पांच में सर्वाधिक नाम हटे है। यहां पर 77642 मतदाता का नाम हटा है।पहले यहां पर 4 लाख 30 हजार 491 मतदाता थे, जो अब तीन लाख 52 हजार 849 रह गए।इसके बाद इंदौर-1 में 69844 और इंदौर-2 में 62426 मतदाताओं के नाम हटे है। सबसे कम नाम सांवेर विधानसभा में 14535 नाम हटे है।
शहरी क्षेत्र में अधिक नाम हटे
प्रक्रिया के शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक मतदाताओं के नाम हटे है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में इसका असर कम दिखाई दिया।शहरी क्षेत्र में आने वाली प्रमुख पांच विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 से इंदौर पांच तक में दो लाख 77 हजार 694 मतदाताओ के नाम हटे है।जबकि ग्रामीण क्षेत्र में आने वाली तीन विधानसभा सांवेर, देपालपुर और महू में 62083 मतदाताओं के नाम हटे।वहीं शहरी और ग्रामीण दोनों में आने वाली राऊ में 40521 मतदाताओं के नाम हटे है।
अब छूटे मतदाता जुडवा सकेंगे नाम
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची में नाम जाेड़ने, हटाने और स्थानांतरण की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई।युवा मतदाता और एसआइआर प्रक्रिया के दौरान जिनके नाम हटे है, वह फार्म-6 भरकर नाम जुडवा सकेंगे।फार्म भरने के लिए निर्वाचन कार्यालय जाना होगा। वहीं आनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे।इस दौरान शपथ पत्र में पुरानी जानकारी देना होगी।

प्रक्रिया के पहले और अंतिम सूची में शामिल मतदाताओं की जानकारी
विधानसभा पहले अंतिम सूची हटे
देपालपुर 279705 255354 24351
इंदौर-1 381112 311268 69844
इंदौर-2 352388 289962 62426
इंदौर-3 188824 154131 34693
इंदौर-4 251236 218147 33089
इंदौर-5 430491 352849 77642
महू 289312 266115 23197
राऊ 379065 338544 40521
सांवेर 315161 300626 14535
कुल 2867294 2486996 380298

अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की जानकारी
24 लाख 86 हजार 996 कुल मतदाता
12 लाख 52 हजार 332 पुरुष मतदाता
12 लाख 34 हजार 569 महिला मतदाता
95 अन्य मतदाता
986 हुआ जेंडर रेशों
– 28.67 लाख मतदाता थे प्रक्रिया के पहले
4.47 लाख मतदाता पहले चरण में हटे
24.20 लाख मतदाता प्रारूप सूची में शामिल रहे
17468 मतदाता का नाम दूसरे चरण में हटाया
84293 मतदाता का नाम दूसरे चरण में जोड़ा
2486996 मतदाता अंतिम सूची में हुए शामिल

close