विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का बड़ा फैसला, 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं-10वीं के बच्चों को देंगे स्कॉलरशिप

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जबरदस्त सुर्खियों में चल रहे हैं. 26 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं. शादी की तस्वीरें और वीडियोज लोग सोशल मीडिया पर पसंद कर रहे हैं और दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं. इसी बीच दोनों ने एक फैसला लिया है, जिसकी काफी सराहाना हो रही है. दरअसल, विजय ने अपने पैतृक गांव में ये घोषणा की है कि वो 44 सरकारी स्कूलों में 9वीं और 10वीं कक्षा में पढ़ रहे बच्चों को स्कॉलरशिप देंगे.

दरअसल, विजय शादी के बाद रश्मिका और अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव गए. उनका गांव तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले के बलमूर मंडल में स्थित है. उनके गांव का नाम तुम्मनपेट है. दोनों ने गांव में अपने घर पर सत्यनारायण की पूजा की. साथ ही स्थानीय लोगों के लिए शादी की दावत भी रखी. विजय-रश्मिका ने वहां के लोगों से बातचीत भी की और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है, जो उन्हें आशीर्वाद देने आए.

विजय देवरकोंडा ने क्या कहा?

विजय देवरकोंडा ने उस दौरान कहा, “मुझे अपने गांव में शादी का जश्न मनाकर बहुत खुशी हो रही है. हम हमें आशीर्वाद देने वालों के आभारी हैं. हमें अपने गांव के लिए बहुत सारे अच्छा काम करने हैं. चलिए हम उन्हें एक-एक करके करते हैं. इस गांव में हमारा अपना घर और खेत है. मैं यहां अक्सर आया करूंगा. विजय देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हम अचमपेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 10वीं कक्षा के बच्चों को स्कॉलरशिप देंगे.” विजय देवरकोंडा की इस दरियादिली की काफी तारीफ हो रही है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com