CG Breaking : छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा भाजपा की उम्मीदवार घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है।पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव का आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और अब नामांकन व चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

भाजपा ने कई राज्यों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई गई है. पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. लक्ष्मी वर्मा लंबे समय से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं. राज्यसभा की इस सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर शुरू होगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com