नोएडा एलिवेटेड रोड बना जाम का जंजाल! घंटों फंसे रहे लोग, बिगड़ा वर्क शेड्यूल

नोएडा की रफ्तार पर आज सुबह फिर ब्रेक लग गया. जिस एलिवेटेड रोड को लोग जाम से बचने का शॉर्टकट मानते हैं आज वही सड़क हजारों नौकरीपेशा लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई. सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग पर आज सुबह ऐसा भीषण जाम लगा कि गाड़ियां रेंगती नहीं बल्कि थमी हुई नजर आईं. जाम में फंसने की वजह से लोगों का वर्क शेड्यूल भी बिगड़ गया.
दरअसल, दादरी से नोएडा जाने वाले यात्रियों को भंगेल में जाम का सामना करना पड़ता था. इसके लिए प्राधिकरण के द्वारा एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य किया गया जिसको बनने में काफी साल लग गया. जब यह एलिवेटेड रोड चालू हुआ तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई कि इस लंबे लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. लेकिन लोगों को मुक्ति तो नहीं मिली, बल्कि ऑफिस टाइम पर एलिवेटेड रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. लोग घंटों तक अपनी गाड़ियों में कैद रहे.











