क्राइम कंट्रोल का बड़ा अभियान, पंजाब पुलिस को मिले 508 आपातकालीन वाहन, डायल 112 भी लॉन्च

पंजाब में भगवंत मान की सरकार ने अपराध पर नियंत्रण के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है. भगवंत मान आज धुरी (संगरूर जिला) और नांगल (रूपनगर) के दौरे पर थे. यहां उन्होंने अनेक विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई. पंजाब सरकार ने ‘डायल 112’ परियोजना के तहत पंजाब में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर से 508 आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
वाहनों में कई आधुनिक उपकरण
मान सरकार का कहना है कि इन वाहनों को पंजाब के सभी जिलों में तैनात किया जाएगा. आपातकालीन स्थिति में 112 डायल करने पर ये आपातकालीन वाहन तुरंत सहायता के लिए पहुंचेंगे. सभी वाहनों में मोबाइल डेटा टर्मिनल और स्मार्टफोन लगे होंगे.
23 करोड़ की लागत से एक ‘उत्कृष्टता केंद्र’









