लाहोटी मित्र मंडल द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल भंडारा

रायपुर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 2 अप्रैल, गुरुवार, श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लाहोटी मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन महामाया मंदिर सत्संग भवन के सामने, लाहोटी निवास, पुरानी बस्ती में प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा।

इस अवसर पर श्री हनुमान जी की आरती और प्रसाद (भंडारा) वितरण किया जाएगा। मित्र मंडल के सदस्यों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने लायक है। भंडारे के दौरान भक्तजन हनुमान जी की जय-जयकार करेंगे और भजन का आयोजन भी रहेगा। भजन एवं भंडारा प्रातः 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगा।

मंडल की ओर से अनुमान है कि लगभग 4,000 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। इस आयोजन के संबंध में जानकारी संस्थापक लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने दी।

close
Virus-free.www.avast.com