CG Weather Update: अगले दो दिन छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की संभावना, रायपुर में भी रहेगा बदलेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह की शुरुआत में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा। कुछ दिनों में पारा बढ़ेगा, वहीं बादलों और बारिश के कारण कुछ दिनों में तापमान में गिरावट होगी।

वर्तमान मौसम प्रणाली के चलते अगले दो दिन प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में वज्रपात, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा पहले ही दर्ज की जा चुकी है। आने वाले दो दिन में कई क्षेत्रों में ओले, गरज-चमक और तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के चलते सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान:

राजनांदगांव: 38.5 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर (न्यूनतम): 19.8 डिग्री सेल्सियस

रायपुर का मौसम (1 अप्रैल):

बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
अधिकतम तापमान: 38 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26 डिग्री सेल्सियस

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com