कौन थे दुबई के शेख अहमद बिन राशिद, जिनके निधन पर पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम निधन हो गया है.सोमवार (21 सितंबर) को 76 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.उनके निधन के बाद दुबई में 10 दिन के आधिकारिक शोक का ऐलान किया गया है. इस दौरान पूरे दुबई में झंडे आधे झुके रहेंगे. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख अहमद के निधन पर दुख जाहिर किया है.
सोमवार को शेख मोहम्मद ने अपने भाई के निधन की पुष्टि की. UAE के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है,
ईश्वर की मर्जी और किस्मत पर अटूट विश्वास के साथ, महामहिम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम (UAE के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं दुबई के शासक – ईश्वर उनकी रक्षा करे) का कार्यालय, शेख़ अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक व्यक्त करता है. ईश्वर की अनुमति से, वे आज सोमवार सुबह अपने प्रभु की शरण में चले गए. कार्यालय ने सोमवार से शुरू होकर दस दिनों तक दुबई में आधिकारिक शोक की घोषणा की. इस दौरान पूरे अमीरात में झंडे आधे झुके रहेंगे.
पीएम मोदी ने जताया दुख
शेख अहमद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है साथ ही दुबई के शाही परिवार और लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
पीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘महामहिम शेख अहमद बिन रसीद अल मकतूम के निधन से दुखी हूं.समाज की सेवा के लिए दिए गए उनके प्रयास को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रहेंगी. मैं रॉयल फैमिली और दुबई के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर अपनी आत्मा को अनंत शांति प्रदान करे’.
أشعر بحزن عميق لوفاة سمو الشيخ أحمد بن راشد آل مكتوم؛ وستظل جهوده في خدمة المجتمع محط تقدير الأجيال القادمة.
أتقدم بخالص التعازي إلى الأسرة الحاكمة وشعب دبي، داعياً الله أن يتغمد الفقيد بواسع رحمته ويسكنه فسيح جناته.@HHShkMohd
— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2026
कौन थे शेख अहमद बिन राशिद
शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का जन्म 12 जुलाई 1950 को हुआ था. वह दिवंगत शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के चौथे और सबसे छोटे बेटे थे. शेख राशिद दुबई के पूर्व शासक थे. साल 1975 में शेख अहमद को केंद्रीय सैन्य क्षेत्र का कमांडर बनाया गया. उन्होंने आधिकारिक सैन्य समारोहों में भी हिस्सा लिया. इन कार्यक्रमों में यूएई के दिवंगत नेता भी मौजूद रहते थे.ब्रिटेन की रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट से पढ़ाई के बाद वह दुबई के सेंट्रल मिलिट्री रीजन में शामिल हुए. बाद में उन्होंने इसकी कमान भी संभाली.
दुबई के शासक परिवार के प्रमुख सदस्यों में शामिल
शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम दुबई के शासक परिवार के प्रमुख सदस्यों में शामिल थे. उन्होंने दुबई पुलिस औ दुबई के दूसरे उपशासक के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली.र पब्लिक सिक्योरिटी के डिप्टी चेयरमैन की अहम जिम्मेदारी संभाली. वह इसके उपाध्यक्ष रहे. इसके अलावा वह A.R.M. होल्डिंग और दुबई रियल एस्टेट सेंटर के ग्रुप चेयरमैन भी रहे. उन्होंने दुबई के दूसरे उपशासक के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली.
फुटबॉल क्लब अल वस्ल के चेयरमैन रहे
शेख अहमद का खेलों से भी गहरा जुड़ाव रहा. वह दुबई के मशहूर फुटबॉल क्लब अल वस्ल के चेयरमैन थे. उनके कार्यकाल में क्लब ने 2006-07 की यूएई लीग चैंपियनशिप जीती थी. उनका अल वस्ल क्लब से करीब छह दशक पुराना रिश्ता था. इसके अलावा, घुड़दौड़ को बढ़ावा देने में भी उनकी भूमिका रही. जाबेल अली रेसकोर्स की स्थापना के साथ अल अदियात और दुबई हॉर्स रेसिंग सेंटर जैसे प्रयासों से उनका नाम जुड़ा रहा.
कैंसर मरीजों के लिए अस्पताल बनाने में मदद
जून 2021 में शेख अहमद ने कैंसर मरीजों के लिए अस्पताल बनाने में मदद की थी. उन्होंने दुबई पुलिस और सार्वजनिक सुरक्षा के जरिए अल जलिला फाउंडेशन को सहयोग दिया. यह मदद हमदान बिन राशिद कैंसर चैरिटी हॉस्पिटल की स्थापना के लिए दी गई थी. UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने भी शेख अहमद के निधन पर शोक जताया. वहीं दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अपने चाचा को श्रद्धांजलि दी.











