‘सम्राट का सुशासन’ है भाई, ‘हम’ बोलते नहीं करके दिखाते… जमुई एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी ने तेजस्वी को घेरा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया. मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में नंदन यादव के पैर में गोली लगी जबकि हरेराम यादव जख्मी हो गया. उसका पैर टूट गया. नंदन और हरेराम दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है. जमुई में हुए इस एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हम’ बोलते नहीं करके दिखलाते हैं.

जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी. पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं. तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर ‘यादव’ उनका भाई है तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके. अब तेजस्वी यादव कहेंगें ‘देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.’ मैं अभी भी कहूंगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दिजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है. ‘सम्राट का सुशासन’ है भाई.

इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने इस मामले में नंदन, हरेराम समेत 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था. इनमें तीन नाबालिग हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close