IPL 2026: हैदराबाद नंबर-1 तो दूसरे पर पंजाब, छक्के जड़ने के मामले में ऐसा है हर टीम का हाल

IPL 2026 सीजन में जमकर छक्के बरस रहे हैं. लगातार चले आ रेह ट्रेंड की तरह इस बार भी पिछले सीजन से ज्यादा ही छक्के लग रहे हैं. मगर IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा सिक्सर किस टीम के बल्लेबाजों ने जडे़ हैं? (Photo: PTI)
अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ़ रहे हैं तो ये है सनराइजर्स हैदराबाद है. IPL 2026 के 46वें मैच तक SRH ने सबसे ज्यादा 118 छक्के जमाए हैं. उसके लिए 10 मैच में 19 बल्लेबाजों ने मिलकर इतने छक्के जमाए हैं. (Photo: PTI)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसके 15 बल्लेबाजों ने 9 मैच में 108 छक्के ठोके हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स तीसरे पर है, जिसके लिए 10 मैच में 17 बल्लेबाजों ने 100 छक्के ठोके हैं. (Photo: PTI)
मौजूदा चैंपियन RCB ने अभी तक 9 मैच में 97 छक्के ठोके हैं, जबकि मुंबई इंडियंस ने 83 (9 मैच) और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज 71 सिक्सर जमा चुके हैं. (Photo: PTI)
आखिरी 4 स्थानों पर चेन्नई सुपर किंग्स (70), गुजरात टाइटंस (69), कोलकाता नाइट राइडर्स (62) और लखनऊ सुपर जायंट्स (55) हैं. इसके बावजूद इन 4 टीम में सिर्फ गुजरात ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. (Photo: PTI)
















