तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार: 120 विधायकों के समर्थन के साथ कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

चेन्नई.
तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। शनिवार को वीसीके और आईयूएमएल ने उनकी पार्टी टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया। इन दोनों दलों के दो-दो विधायकों के साथ अब विजय के पास कुल 120 विधायकों का समर्थन है, जबकि बहुमत के लिए 118 सदस्यों की जरूरत होती है।
विजय ने शनिवार शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा। राज्यपाल ने टीवीके को सरकार बनाने की अनुमति दे दी है, जिससे राज्य में चार दिनों से जारी राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है। नई सरकार का शपथ ग्रहण कल आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल ने नामित मुख्यमंत्री विजय को 13 मई 2026 तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दिया है।
The post तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार: 120 विधायकों के समर्थन के साथ कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ appeared first on Nation Update.











