सक्ती में आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, हादसे में एक मृत, दो की हालत गंभीर

सक्ती जिले में 7 मई देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना नंदेली बस स्टैंड के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर से हुई। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान छिर्राडीह निवासी पुनिराम टंडन (52) के रूप में हुई है। हादसे में आमाकोनी निवासी ओमकार प्रसाद चंद्रा (40) और अंजोर चंद्रा (27) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये तीनों ट्राइबर कार (क्रमांक CG 11 BN 6925) से ग्राम ठठारी में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।
कार सावकर की मौके पर ही मौत,दो अन्य गंभीर घायल
घायलों का इलाज जारी
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया। दोनों घायलों का इलाज जारी है।
हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही:थाना प्रभारी
जैजैपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।











