भगवान श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति योजना: मप्र स्थापना दिवस पर CM मोहन करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत, 102 छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपए


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस (1 नवंबर 2026) के मौके पर राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के 102 छात्र-छात्राओं को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे।
45 जिलों के विद्यालय स्तर के 51 और महाविद्यालय स्तर के 51 विजेताओं को 1-1 लाख रुपये के नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिलावार चयन में खंडवा जिले के सर्वाधिक 6 छात्र विजेता बने हैं। अशोकनगर, बड़वानी, नर्मदापुरम, सिवनी, सिंगरौली और उमरिया से 4-4 छात्रों का चयन हुआ है। वहीं, बुरहानपुर, छतरपुर, गुना, झाबुआ, कटनी, मऊगंज, सागर, सतना, श्योपुर और उज्जैन से 3-3 छात्र चयनित हुए हैं।
बता दें कि भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के विजेताओं की घोषणा विगत दिवस श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा कर दी गई है। छात्रवृत्ति के लिए दोनों वर्गों (विद्यालय एवं महाविद्यालय/विश्वविद्यालय) में लॉटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता के ऑनलाइन आयोजन 11 अगस्त से 30 सितंबर 2026 की अवधि तक किया गया। प्रतियोगिता में कुल 63 हजार 736 छात्रों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 58 हजार 099 प्रतिभागियों ने प्रश्नपत्र हल किया। प्रतियोगिता अवधि में वेबसाइट पर 7 लाख 94 हजार 700 से अधिक विज़िट संख्या रही।
इसके बाद 23 अक्टूबर 2026 को सर्वाधिक अंक और न्यूनतम समय में प्रश्नपत्र हल करने वाले दोनों वर्गों से नियमानुसार 5514 प्रतिभागी मेरिट सूची बनी। इस मेरिट सूची में से लॉटरी कर 102 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर्स को पुरस्कार वितरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं आदि करने के निर्देश दिए हैं।
भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना
भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन, व्यक्तित्व, भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और जीवन-मूल्यों से भावी पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति शुरू की गई है। यह भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जित 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित है।
इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य केवल छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि को सम्मानित करना नहीं, बल्कि उन्हें भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी 14 विद्याओं और 64 कलाओं की अवधारणा से प्रेरित होकर अलग-अलग कौशल विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षा से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की कोशिश है। भगवान श्रीकृष्ण ने कम उम्र में असाधारण कार्य किए और बाद में उज्जैन में महर्षि सांदीपनि के मार्गदर्शन में ज्ञान प्राप्त किया।
विद्यालय स्तर के विजेताओं की सूची
- जिला आगर मालवा में विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय, सोयत कलां से देवांश कुशवाह।
- जिला अशोकनगर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से महिका सेन, शासकीय मॉडल स्कूल, चंदेरी से लोकेश लोधी।
- जिला बालाघाट में सांदीपनि विद्यालय, वारासिवनी से गिरीश पारधी।
- जिला बड़वानी में पॉलिटेक्निक कॉलेज से रय्यान खान, उत्कृष्ट विद्यालय से राज वर्मा।
- जिला बैतूल में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से कमलेश सलामे।
- जिला भिंड में देव दर्शन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से राधा।
- जिला भोपाल में शासकीय महिला पॉलिटेक्निक से अक्षरा गोस्वामी, सरदार वल्लभभाई पॉलिटेक्निक से प्रीतम मंडलेकर।
- जिला बुरहानपुर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, खकनार से गोपाल चौहान, शासकीय सीएम राइज स्कूल से देव तिवारी।
- जिला छतरपुर में ज्ञानोदय विद्यालय से करण कुमार अहिरवार।
- जिला दमोह में जवाहर नवोदय विद्यालय, हट्टा से लकी कुर्मी।
- जिला दतिया में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलोन बी से रिया कौरव।
- जिला देवास में शिवम ब्रेनी बियर स्कूल, टोंकखुर्द से अनुष्का प्रजापति।
- जिला धार में शासकीय आईटीआई से दुर्गेश बर्वे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुलथान से राम मेड़ा।
- जिला गुना में नेशनल कॉन्वेंट हाई स्कूल, राघोगढ़ से जानकी लोधा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आवन से पूर्ति गड़री।
- जिला ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक से शिवांश पखारिया।
- जिला झाबुआ में सांदीपनि विद्यालय, पेटलावद से अजय नायक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुरिया से लोकेश मैड़ा।
- जिला कटनी में शासकीय आईटीआई पाली उमरिया से श्यामू सिंह।
- जिला खंडवा में कुलदीप सिंह मौर्य, सांदीपनि विद्यालय, मुंडी से अनिरुद्ध सरमंडल।
- जिला खरगोन में सरदार पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल, कसरावद से रक्षित अक्कल।
- जिला मंदसौर में सीएम राइज विद्यालय से प्रिंस सागर साकेस।
- जिला नर्मदापुरम में विवेकानंद स्कूल से अल्ह शाह, एपीएस से नीतिन पाल, सेंट पैट्रिक स्कूल, सोहागपुर से अक्क्षा शाह।
- जिला नीमच में पॉलिटेक्निक कॉलेज, जावद रोड से आदित्यराज सिंह।
- जिला निवाड़ी में श्री साईं आईटीआई कॉलेज से मिथुन केवट।
- जिला रतलाम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, बरड़िया गोयल से पुष्कर बोरिया।
- जिला रीवा में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल से मानशी सिंह।
- जिला सागर में शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रहली से महादेव सूर्यवंशी, शासकीय नेहरू हायर सेकेंडरी स्कूल, सनोधा से विशाल अहिरवार।
- जिला सतना में शासकीय पॉलिटेक्निक से प्रबल गौतम।
- जिला सिवनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खंडासा से नपेश डहरवाल।
- जिला शहडोल में सेंट्रल अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सताक्षी शुक्ला।
- जिला शाजापुर में इटरनल स्कूल ऑफ स्टडीज से साथी आडवाणी।
- जिला श्योपुर में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से समीर चौरसिया, किडीज कॉर्नर स्कूल से श्याम सारस्वत, शासकीय हाई स्कूल रायपुरा से अभिमान गुर्जर।
- जिला सिंगरौली में शासकीय आईटीआई सरई से अजय कुमार सिंह, सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय, वैढ़न से अरविंद कुमार पाल, एनआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से अभिषेक तिवारी।
- जिला उमरिया में शासकीय पॉलिटेक्निक से कुलदीप तुर्कर, शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, बरबसपुर से वरुण विश्वकर्मा, इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय से सानिया बी।
- जिला विदिशा में सरस्वती शिशु मंदिर, मंडी बामोरा से गौरव अहिरवार।
महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर के विजेताओं की सूची
- जिला अनूपपुर में शासकीय महाविद्यालय, कोतमा से काजल केवट।
- जिला अशोकनगर में हिंदूपत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग, राघोगढ़ से अपि शर्मा, शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर से समीक्षा पांडेय।
- जिला बड़वानी में आईईएस आईपीएस अकादमी से गौरव बागुल, शहीद भीमा नायक महाविद्यालय से शिवानी पटेल।
- जिला बैतूल में शासकीय जे.एच. महाविद्यालय से प्राची यादव।
- जिला बुरहानपुर में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इंदौर से अथर्व वर्मा, एसएन पीजी कॉलेज, खंडवा से सुब्बू निंगवाल।
- जिला छतरपुर में नौगांव इंजीनियरिंग कॉलेज से मावेंद्र सिंह बुंदेला।
- जिला दमोह में कमला नेहरू शासकीय कन्या महाविद्यालय से शीतल कुर्मी।
- जिला देवास में शासकीय कृष्णाजीराव पवार स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अंजलि बागवान।
- जिला डिंडोरी में शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय से संध्या परस्ते।
- जिला गुना में शासकीय महाविद्यालय, कुंभराज से नितेश जाटव।
- जिला ग्वालियर में जीवाजी यूनिवर्सिटी से शौर्य प्रधान।
- जिला हरदा में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज से चंद्र गोपाल छापरे।
- जिला इंदौर में आईपीएस अकादमी से अथर्व साहू।
- जिला झाबुआ में शासकीय होलकर कॉलेज, इंदौर से प्राची भूरिया।
- जिला कटनी में शासकीय महाविद्यालय, ढीमरखेड़ा से रीना पटेल, शासकीय कन्या महाविद्यालय से दिव्या बेन।
- जिला खंडवा में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कसीश बिरले, जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बोरावां, खरगोन से लकी नागदे।
- जिला खरगोन में शासकीय महाविद्यालय, सोंतवाड़ा से अनीता दक्से, विष्णु राजेरिया आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज, खिरकिया से आँचल देवड़ा।
- जिला मंदसौर में एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च से काव्या शर्मा।
- जिला मऊगंज में श्रीयुत कॉलेज, गंगेव, रीवा से शिवर मिश्रा, एसकेएन कॉलेज, मऊगंज से विनय रजक।
- जिला नर्मदापुरम में शासकीय नर्मदा महाविद्यालय से खुशबू मालवीय।
- जिला नीमच में शासकीय आर.वी. महाविद्यालय, मनासा से जया।
- जिला निवाड़ी में शासकीय महाविद्यालय, पृथ्वीपुर से मुस्कान पाल।
- जिला पांढुर्णा में टेक्नोक्रेट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से कुणाल पाराडकर।
- जिला रायसेन में वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय से अनंता वरहैया, शासकीय महाविद्यालय, उदयपुरा से उर्मिला अहिरवार।
- जिला राजगढ़ में वीर सावरकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पचोर से मनीषा गुर्जर और चिराग घावरी।
- जिला रतलाम में शासकीय महाविद्यालय, बाजना से दीक्षा सोनी।
- जिला सागर में शासकीय स्वशासी कन्या महाविद्यालय से सलोनी अहिरवार।
- जिला सतना में शासकीय स्वशासी पीजी महाविद्यालय से सान्वी सिंह बघेल, एकेएस विश्वविद्यालय से अभिषेक पांडे।
- जिला सीहोर में शासकीय कॉलेज, रेहटी से जीया सेनी, शासकीय कॉलेज से मोहित हरियाले।
- जिला सिवनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय से नगमा बी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय से गौसिया नफीस, स्वर्गीय राजीव गांधी महाविद्यालय से यशपाल सोनुसर।
- जिला शाजापुर में स्वर्गीय राजीव गांधी कॉलेज से अलका पुष्पकार।
- जिला शिवपुरी में शासकीय भोजमुक्त यूनिवर्सिटी से पूनम साहू।
- जिला सीधी में शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, मझौली से प्रयांसु साहू।
- जिला सिंगरौली में स्कूल ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स यूनिवर्सिटी से सूरज कुमार साहू।
- जिला उज्जैन में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधव महाविद्यालय से लखन सिंह सिसोदिया, श्री गुरु सांदीपनि मरमट से आवेश राठौर और पुलकित कॉलेज से पुलकित मरमट।
- जिला उमरिया में रणविजय प्रताप सिंह शासकीय महाविद्यालय से रिजवान खान।











