CBSE आंसर शीट री-इवैल्यूएशन पर बड़ा अपडेट, OSM प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जारी रखेगा COEMPT Eduteck

सीबीएसई 12वीं की आंसर शीट के री-इवैल्यूएशन पर एक नया और बड़ा अपडेट है. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि COEMPT Eduteck री-इवैल्यूएशन के लिए आंसर शीट की स्कैनिंग का काम जारी रखेगा. इस प्रक्रिया के लिए उसके OSM प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि पोर्टल को डेटा लीक और संभावित साइबर हमलों से सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाए गए हैं. बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा के लिए सीबीएसई ने आंसर शीट का सारा डेटा और रिकॉर्ड COEMPT के सर्वर से अपने सर्वर पर ट्रांसफर कर लिया है.
हालांकि पहले ये खबर आई थी कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण COEMPT Eduteck के OnMark प्लेटफॉर्म को सीबीएसई 12वीं के री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया से हटा दिया गया है और दावा किया गया था कि सीबीएसई अब आंसर शीट का री-इवैल्यूएशन अपने ही पोर्टल पर करेगा. ये प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना जताई गई थी.











