परीक्षा लीक: कैमरे के सामने मीटिंग पर अड़े छात्र, प्रदर्शनकारियों से बातचीत को तैयार झारखंड सरकार

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए बुधवार को रांची के एडीएम और एसडीओ रजत मौके पर पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अधिकारियों ने आंदोलनरत छात्रों से वार्ता की और राज्य सरकार का प्रस्ताव उनके सामने रखा.

अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि हमारा यहां आने का मकसद यह है कि राज्य सरकार आपसे बातचीत करना चाहती है। मैं सरकार के प्रतिनिधि के रूप में यहां आया हूं. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) बनाकर सरकार से वार्ता के लिए आएं. अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सरकार ने आंदोलनरत छात्रों से पांच प्रतिनिधियों के नाम मांगे हैं, ताकि औपचारिक बातचीत की प्रक्रिया शुरू की जा सके.

छात्रों को शाम 4 बजे बातचीत के लिए बुलाया

अब छात्रों की ओर से इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लिया जाता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं. यदि छात्र प्रतिनिधिमंडल भेजने पर सहमत होते हैं, तो लंबे समय से जारी आंदोलन के समाधान की दिशा में यह पहला औपचारिक कदम माना जा सकता है. छात्रों ने कहा बंद कमरे में बात नहीं करेंगे. एसडीएम ने कहा, आप आकर बात कीजिए. उसके बाद स्वतंत्र है. आज 4 बजे छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया गया है.

सरकार ने आंदोलनरत छात्रों को वार्ता का प्रस्ताव भेजा.

  • मुख्यमंत्री की ओर से छात्रों तक बातचीत का संदेश पहुंचाया गया.
  • रांची के एडीएम और एसडीओ रजत आंदोलन स्थल पहुंचे.
  • अधिकारियों ने छात्रों से सरकार की ओर से औपचारिक वार्ता का प्रस्ताव रखा.
  • अधिकारियों ने कहा, राज्य सरकार आपसे बातचीत करना चाहती है, मैं सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आया हूं.
  • छात्रों से 5 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) बनाने का आग्रह किया गया.
  • सरकार ने वार्ता के लिए 5 प्रतिनिधियों के नाम मांगे हैं.
  • प्रतिनिधिमंडल को शाम 4 बजे वार्ता के लिए बुलाया गया.
  • सरकार चाहती है कि बातचीत के जरिए आंदोलन का समाधान निकले.
  • यदि छात्र प्रतिनिधिमंडल भेजते हैं, तो यह आंदोलन के समाधान की दिशा में पहला औपचारिक कदम हो सकता है.

अधिकारी बोले- मुख्यमंत्री की बात का सम्मान कीजिए

छात्रों ने कहा खुली जगह बात नहीं हो सकती. सीसीटीवी लगवाए और मीडिया कैमरा को सामने रखे. अधिकारियों ने कहा वन टू वन बातचीत होगी. अधिकारी मानने में जुटे हैं लेकिन छात्र नहीं मान रहे. अधिकारी का कहना है मुख्यमंत्री की बात का सम्मान कीजिए.

12 दिन से आंदोलन कर रहे हैं छात्र

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 12 दिन से से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डटे आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के बीच गतिरोध समाप्त होने की उम्मीदें तेज हो गई हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों के साथ वार्ता करने का सकारात्मक निर्णय लिया है. इस पहल के तहत सरकार का आधिकारिक प्रस्ताव लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अपर जिला दंडाधिकारी (ADM) लॉ एंड ऑर्डर सीधे जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com