नए शैक्षणिक सत्र से पहले किताबों का संकट : निजी स्कूलों ने जताई नाराजगी, 16 जून से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल

रायपुर | शिक्षा डेस्क

प्रदेश में गर्मी की छुट्टियों के बाद 16 जून से स्कूल फिर से खुलने जा रहे हैं, लेकिन नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले ही निजी स्कूलों को पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता को लेकर बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर तत्काल किताबों का वितरण शेड्यूल जारी करने की मांग की है।

एसोसिएशन का कहना है कि छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम ने सरकारी स्कूलों में किताबों की आपूर्ति शुरू कर दी है, लेकिन निजी स्कूलों के लिए अब तक कोई स्पष्ट व्यवस्था या समय-सारणी जारी नहीं की गई है।

निजी स्कूलों में असंतोष, भेदभाव के आरोप

एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि विभाग की नीति में सरकारी और निजी स्कूलों के बीच भेदभाव किया जा रहा है। जहां सरकारी स्कूलों को संकुल स्तर पर किताबें पहुंचाई जा रही हैं, वहीं निजी स्कूलों को स्वयं डिपो से 150 से 200 किलोमीटर दूर जाकर किताबें लानी पड़ रही हैं

पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका

स्कूल प्रबंधन संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर किताबें उपलब्ध नहीं कराई गईं तो नए सत्र की शुरुआत में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। साथ ही परिवहन लागत और समय दोनों में बढ़ोतरी से स्कूलों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

एसोसिएशन ने मांग की है कि निजी स्कूलों के लिए भी जल्द स्पष्ट वितरण योजना जारी की जाए, ताकि सभी विद्यार्थियों को समय पर किताबें मिल सकें और शैक्षणिक सत्र सुचारू रूप से शुरू हो सके।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com