छत्तीसगढ़ में 41 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा स्वच्छ जल : जल जीवन मिशन से बदल रही ग्रामीण जीवन की तस्वीर

सुशासन सरकार में छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक परिवर्तन का माध्यम बनकर उभरा है। कभी पानी की समस्या से जूझने वाले गांव आज नल से जल प्राप्त कर रहे हैं और लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2019 में प्रारंभ किए गए जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। इसी संकल्प को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने मिशन के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। राज्य में अब तक 40.87 लाख से अधिक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं, जिसके माध्यम से 41 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। मिशन की शुरुआत के समय राज्य में मात्र लगभग 3.20 लाख घरों में ही नल जल सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन बीते वर्षों में हुए व्यापक कार्यों ने ग्रामीण जलापूर्ति व्यवस्था की तस्वीर बदल दी है।

सुशासन सरकार में 3 लाख से बढ़कर 40 लाख पार हुआ नल कनेक्शन

जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार की सक्रिय पहल से पेयजल व्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। वर्ष 2019 में जहां केवल 3 लाख 19 हजार 741 घरेलू नल कनेक्शन थे, वहीं बीते दो वर्षों में इसमें तेज़ वृद्धि दर्ज करते हुए 40.87 लाख से अधिक घरों तक नल जल सुविधा पहुंचाई गई है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध और सतत पेयजल उपलब्ध कराकर छत्तीसगढ़ को “हर घर जल” राज्य बनाना है।

जल प्रयोगशाला के साथ हर घर जल की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वर्तमान में 6,572 गांवों में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन का लक्ष्य पूरा हो चुका है। वहीं 5,564 गांवों को ‘हर घर जल ग्राम’ घोषित किया गया है, जिनमें से 4,544 ग्राम प्रमाणित भी हो चुके हैं। जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 77 जल परीक्षण प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जिनमें 47 प्रयोगशालाएं एनएबीएल से मान्यता प्राप्त हैं।

जल जीवन मिशन ग्रामीण विकास की नई धारा

जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। यह कार्य हर गांव में मिशन मोड में चल रहा है, जिससे तय समय सीमा में काम पूर्ण होने से ग्रामीणों को जलापूर्ति हो रही हैं। घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से लाखों परिवारों तक शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, जिससे महिलाओं का श्रम कम हुआ है, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में सुधार आया है और ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता बेहतर हुई है। यह योजना गांवों में समग्र विकास का मजबूत आधार बन रही है।

घर तक पहुंच रहा शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल

जल जीवन मिशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है। कभी पानी की समस्या से जूझने वाले गांव आज नल से स्वच्छ पेयजल प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में 41 लाख से अधिक परिवारों तक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा चुका है, जिससे लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के स्तर में भी सुधार हुआ है। राज्य सरकार द्वारा “हर घर नल से जल” के संकल्प को प्राथमिकता देते हुए जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

महासमुन्द जिला के पाली गांव में पानी की समस्या हुई खत्म

महासमुंद मुख्यालय से लगभग 32 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत पाली की आबादी करीब 1800 है. गांव में लगभग 341 परिवार रहते हैं और यहां के अधिकांश लोग खेती-किसानी पर निर्भर हैं. पहले गांव के लोगों को पानी के लिए 500 मीटर से लेकर 1 किलोमीटर दूर कुएं, तालाब या अन्य स्रोतों से पानी लाना पड़ता था. जब से गांव में जल जीवन मिशन के तहत नल लगा है तबसे नागरिकों को घर बैठे पानी मिल रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com