विधानसभा मानसून सत्र का शेड्यूल तय: 13 जुलाई से शुरू होगा सत्र, 5 बैठकों में गूंजेंगे जनहित के मुद्दे

रायपुर, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी।
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सत्र में वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य शासकीय कार्यों का भी निष्पादन किया जाएगा। सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधेयक और प्रस्ताव सदन में पेश किए जाने की संभावना है।
सत्र को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज हो गई हैं, वहीं सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मानसून सत्र में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।











