पप्पू यादव हमले की जांच की मांग तेज, हमलावर के राजनीतिक दल से संबंध खंगालने की अपील

बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव पर दिल्ली में रविवार (2 अगस्त) को हमला हुआ. ये हमला उस समय किया गया जब सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. वहीं अब इस मामले में पप्पू यादव के मीडिया सलाहकार जैद ने नई दिल्ली के DCP को शिकायत दी है.

शिकायत में कहा गया है किप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 4 से 5 लोगों का एक समूह अचानक वहां पहुंचा. आरोप है कि इन लोगों ने पहले से साजिश रचकर चाकू के साथ पप्पू यादव पर हमला करने की कोशिश की. शिकायत में कहा गया है कि हमलावरों का मकसद पप्पू यादव को गंभीर चोट पहुंचाना और उनकी हत्या करना था.

शिकायतकर्ता और 2 सुरक्षाकर्मी जख्मी

मीडिया सलाहकार जैद का कहना है कि मौके पर मीडिया कर्मी और पप्पू यादव के निजी सुरक्षा कर्मी मौजूद थे. इसी वजह से हमला टल गया. हमले को रोकने के दौरान शिकायतकर्ता और उनके साथ 2 सुरक्षाकर्मी भी जख्मी हुए हैं.

हत्या के प्रयास में केस दर्ज करने की मांग

शिकायत में कहा गया है कि हमलावरों का एक सदस्य किसी राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है. मीडिया सलाहकार ने इसकी जांच की मांग की है. वहीं उनका ये भी कहना है कि ये पूरी घटना पूर्व नियोजित थी. उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया गया है कि मामले में हत्या के प्रयास यानी Attempt to Murder की धाराओं में केस दर्ज किया जाए.

BNS के तहत FIR दर्ज

इस बीचसांसद पप्पू यादव के घर हुई घटना के मामले में FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने u/s 221/121(1)/132/3(5) BNS के तहत FIR दर्ज की है. इस मामले की शिकायत नई दिल्ली जिले के DCP को सौंपी गई है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिल गई है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा कि CCTV फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या है पूरा मामला

दरअसल हाल ही में राम मंदिर में हुई चोरी के मुद्दे को लेकर संसद के बाहर विपक्ष ने एक नुक्कड़ नाटक किया था. पप्पू यादव ने भगवा कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. नाटक में साधु का वेश धारण करने पर बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों ने नाराजगी जाहिर की. दिल्ली और वाराणसी सहित कई जगहों पर उनके खिलाफ शिकायतें और FIR भी दर्ज कराई गई हैं. इन लोगों ने संतों एवं भगवान राम का अपमान करने का आरोप लगाया था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ हमला

अपने ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर सांसद पप्पू यादव ने दिल्ला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी तभी भारी हंगामा हो गया. वहां मौजूद कुछ लोगों से उनकी बहस हुई इसके बाद बवाल बढ़ गया. इसी दौरान एक युवक ने पप्पू यादव पर हमला कर दिया. हालांकि समर्थकों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई. पप्पू यादव ने दावा किया है कि हुए कहा है कि एक युवक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चाकू लेकर पहुंचा था और उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि वो डरने वाले नहीं हैं.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com