पिता की मौत का सदमा नहीं सह पाई बेटी: हार्ट अटैक से निधन के बाद फार्म पॉन्ड में कूदकर दी जान

बीकानेर में हार्ट अटैक से पिता की मौत के सदमे में बेटी ने सुसाइड कर लिया। पिता का शव देखकर बेटी ने खेत में फार्म पौंड में छलांग लगा दी। लोगों ने पानी में कूदकर तुरंत बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी।

घटना बज्जू थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई। पिता और बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

निर्माणाधीन मकान में रात को अकेले रुके, सुबह मिला शव

ऋतु के चचेरे भाई पवन गोदारा ने पुलिस को बताया – बज्जू के चक 3 बीजीएएम (ए) निवासी पतराम गोदारा सोमवार शाम को बज्जू कस्बे में अपने निर्माणाधीन मकान पर आए थे। वे रात को वहीं अकेले रुके हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 9 परिजनों को सूचना मिली कि पतराम मकान में मृत अवस्था में पड़े हैं। प्रारंभिक तौर पर डॉक्टरों ने उनकी मौत हार्ट अटैक से होना बताया है।

सदमा नहीं सह पाई बेटी, फार्म पौंड में लगाई छलांग

मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुबह करीब 11 बजे पतराम का शव उनके चक स्थित घर लाया गया तो परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में वहां एकत्र हो गए। पिता की मौत का बेटी ऋतु गोदारा (22) बर्दाश्त नहीं कर सकी। घर के पास खेत में फार्म पौंड में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े।

लोगों ने पौंड में कूदकर ऋतु को बाहर निकालकर तुरंत बज्जू के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक साथ होगा अंतिम संस्कार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बज्जू उप जिला हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। अब एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com