बिलासपुर में पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला, डायल-112 जवान सिम्स में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल-112 के एक आरक्षक पर नशे में धुत युवक ने डंडे से हमला कर दिया। हमले में आरक्षक के सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान का उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस टीम

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना में पदस्थ डायल-112 के आरक्षक मोरज सिंह (बैच नंबर 788) अपनी टीम के साथ कुदुदंड क्षेत्र में पहुंचे थे। यहां सागर छात्रवानी अपने पिता मुन्ना छात्रवानी के साथ घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

समझाइश के दौरान बढ़ा विवाद

पुलिसकर्मी जब विवाद शांत कराने और सागर के पिता को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे थे, तभी शराब के नशे में मौजूद सागर छात्रवानी की पुलिस जवानों से बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने पास रखे डंडे से आरक्षक मोरज सिंह पर हमला कर दिया।

सिर और आंख में आई गंभीर चोट

अचानक हुए हमले में आरक्षक मोरज सिंह के सिर और आंख में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवान का हालचाल जाना।

आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर छात्रवानी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। मामले में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com