रायपुर: मानसून सत्र से पहले साय सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन में शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में 13 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र की तैयारियों और सरकार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक को प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण नीतिगत और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

मानसून सत्र की रणनीति पर रहेगा फोकस

कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सरकार की कार्ययोजना, विपक्ष के संभावित मुद्दों और विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभागवार लंबित विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

जनहित के मुद्दों पर हो सकता है बड़ा फैसला

बैठक में आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े ऐसे प्रस्तावों पर भी निर्णय ले सकती है, जिनका सीधा लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा। इसके अलावा विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं।

प्रदेशहित के कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में प्रदेशहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन विभिन्न विभागों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर अंतिम फैसला आज की बैठक में लिया जा सकता है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com