डेटा देश के भीतर, फीड पर यूजर का कंट्रोल… भारतीय सोशल ऐप की चार देशों में पहुंच

चार देशों में विस्तार के बीच भारतीय सोशल सुपर-ऐप ZKTOR ने डेटा संबंधित देश में रखने का मॉडल अपनाया है. लोकल डेटा सेंटर इस व्यवस्था का आधार हैं. निजी डेटा की सुरक्षा के लिए Zero Knowledge Server Architecture और मल्टी-लेयर एन्क्रिप्शन हैं, जबकि नो-URL तकनीक फोटो-वीडियो की स्क्रैपिंग से बचाव करती है. डेटा कहां रहे और निजी कंटेंट कैसे सुरक्षित हो, दोनों पहलू इसमें जुड़े हैं.

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सॉफ्टा के सीईओ सुनील कुमार सिंह ने मीडिया के सामने तकनीकी साक्ष्य, महिला एवं बाल शिकायत विंग और 1 million+ यूजर्स की उपलब्धि पेश की. साथ ही, सोशल मीडिया से निजी संवाद, खोज और कारोबार तक फैला डिजिटल इकोसिस्टम सामने रखा. सभी सॉफ्टवेयर का साझा आधार Privacy and Data Safety by Design है.

साक्ष्य-आधारित सर्च इंजन

इसमें ZKTOR सोशल सुपर-ऐप, SNDESH फुल-फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेंजर और KHOZU.com साक्ष्य-आधारित सर्च इंजन है. EZOWM हाइपरलोकल ई-कॉमर्स मॉडल देता है, जबकि ZWATO MSME के लिए ऑल-इन-वन बिजनेस सूट है. सिंह के 12 वर्षों के शोध और मेहनत से तैयार यह इकोसिस्टम अब दक्षिण एशिया में विस्तार ले रहा है.

क्षेत्रीय पहुंच Google Play Store की Top Free Social Apps सूची में भी दिखती है. पिछले कुछ महीनों से भारत में टॉप 100 और नेपाल, बांग्लादेश व श्रीलंका में टॉप 30 में लगातार मौजूदगी प्लेटफॉर्म की बढ़ती पकड़ दिखाती है. दक्षिण एशिया में इससे 1 million+ यूजर्स जुड़ चुके हैं.

नो-URL तकनीक और Privacy and Data Safety by Design से महिलाओं व Gen Z के बीच इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. Zero Behavioural Tracking के साथ नैचुरल फीड यूजर की पसंद पर चलती है, एल्गोरिद्म से अनचाहा कंटेंट नहीं थोपती. यह चुनाव भी यूजर्स को जोड़ रहा है. HOLA AI की वीडियो डिटेक्शन लेयर (VDL) असामाजिक व एडल्ट कंटेंट और फेक न्यूज फिल्टर करती है. महिलाओं की ऑनलाइन आजादी, गरिमा और डेटा सुरक्षा इस मॉडल का हिस्सा हैं.

प्राइवेसी-आधारित मॉडल

कमाई के लिए ZHAN यानी ZKTOR Hyperlocal Advertisement Network बिना ट्रैकिंग लोकल विज्ञापनों का प्राइवेसी-आधारित मॉडल पेश करता है. तय नियमों के तहत कंटेंट की कमाई का 70% हिस्सा क्रिएटर्स के लिए रखा गया है. क्रिएटर्स अपने पेज, चैनल और कंटेंट का सेटअप मजबूत करने में जुटे हैं. यहां स्थानीय विज्ञापन और कंटेंट से कमाई के अवसर यूजर की प्राइवेसी के साथ रखे गए हैं.

डेटा पर फैसलों की स्वतंत्रता के लिए फंडिंग में भी सीमाएं रखी गई हैं. ZKTOR के निर्माण में सिंह ने भारत सरकार, यूरोपीय संघ या फिनलैंड सरकार से कोई अनुदान नहीं लिया और विदेशी वेंचर कैपिटल (VC) से फंड लेने से इनकार किया. एक सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कंपनी निवेश के खिलाफ नहीं है. वह बाहरी दबाव और जल्द मुनाफा कमाने की मजबूरी से बचना चाहते हैं.

सिंह यूजर्स के डेटा और प्राइवेसी पर किसी भी शर्त से समझौता नहीं करना चाहते. उनकी प्राथमिकता सुरक्षित, आत्मनिर्भर और स्वाभाविक विस्तार है, भले रफ्तार धीमी रहे. कम खर्च में बड़ी टेक कंपनियों जैसी संचालन क्षमता और लंबे समय तक टिकाऊ कारोबार के लिए उनके नेतृत्व में ISRO से प्रेरित लो-कॉस्ट ऑपरेटिंग मॉडल तैयार किया गया है. सिंह के अनुसार, इसमें कंपनी बिग टेक के मुकाबले 7 से 8 गुना कम खर्च में ऑपरेट कर सकती है.

1 million+ यूजर्स तक पहुंच इस सफर का अहम पड़ाव है. सिंह इसे भारत की तकनीकी सॉफ्ट पावर और वैश्विक भूमिका मजबूत करने की अपनी महत्वाकांक्षा से जोड़ते हैं. विजन 2047 का समर्थन कर चुके सिंह का लक्ष्य स्थानीय तकनीकी क्षमता बढ़ाकर आत्मनिर्भर भारत को बल देना और प्राइवेसी-आधारित तकनीक से सुरक्षित, गरिमापूर्ण इंटरनेट बनाना है. विस्तार चार देशों में है; डेटा रखने का इंतजाम स्थानीय और फीड का चुनाव यूजर का है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close