आज की ताजा खबर LIVE: दिल्लीः कालकाजी के पास गैंगरेप केस में कार्रवाई की मांग, सड़क पर उतरे छात्र

उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज भारी बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है. यूपी में लखनऊ, गोरखपुर समेत कई शहरों के स्कूल बारिश के अलर्ट को देखते हुए बंद कर दिए गए हैं. यूपी में पिछले 30 से 36 घंटे से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. दूसरी ओर, ओडिशा सरकार ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में 1,741 गलतियां पाई गई हैं. इन किताबों की छपाई और प्रकाशन पर 175 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. वहीं आईआईटी मुंबई ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को डीन के पद से हटा दिया है और छात्र की मौत पर टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी है. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें और अपडेट्स के लिए रिफ्रेश करते रहें…











