कुसमी में मूसलाधार बारिश से जलभराव, घर-दुकानों में घुसा पानी; निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बलरामपुर जिले के कुसमी नगर में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई है। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि सड़कें भी पानी से लबालब होकर तालाब जैसी नजर आने लगी हैं।

बारिश के कारण कई स्थानों पर लोगों के घरों में घुटनों तक पानी भर गया है। इससे दैनिक जीवन प्रभावित होने के साथ व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जलभराव के चलते लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और कई क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां ठप हो गई हैं।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था की गई होती तो हालात इतने गंभीर नहीं होते।

नगरवासियों ने प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित इलाकों का सर्वे कर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोग प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर लौट सके।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com