RBI का बड़ा एक्शन! मुथूट फाइनेंस समेत 6 कंपनियों पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या है वजह?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का पालन नहीं करने पर मुथूट फाइनेंस समेत 6 वित्तीय कंपनियों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है. RBI ने कहा कि इन कंपनियों ने अलग-अलग नियामकीय नियमों का उल्लंघन किया है. इसलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह जुर्माना केवल नियमों के पालन में हुई कमी के कारण लगाया गया है. इसका मतलब यह नहीं है कि इन कंपनियों के ग्राहकों की जमा राशि या लेनदेन पर कोई सीधा असर पड़ेगा.
किस कंपनी पर कितना जुर्माना लगा?
RBI की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मुथूट फाइनेंस पर 5.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. अवेल फाइनेंशियल सर्विसेज पर सबसे ज्यादा 6.20 लाख रुपये का जुर्माना लगा. सत्या माइक्रोकैपिटल पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. PAN Emami Cosmed पर भी 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. धनी लोन्स एंड सर्विसेज पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. मुथूट व्हीकल एंड एसेट फाइनेंस पर भी 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
मुथूट फाइनेंस की क्या गलती थी?
RBI के मुताबिक, मुथूट फाइनेंस ने ग्राहकों के खातों के जोखिम की समय-समय पर समीक्षा करने की उचित व्यवस्था नहीं बनाई थी. इसके अलावा, कंपनी के पास ऐसा मजबूत सॉफ्टवेयर सिस्टम भी नहीं था, जो संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की सही पहचान कर सके और समय पर उसकी रिपोर्टिंग कर सके. इसी वजह से कंपनी पर जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा अवेल पर पर इसलिए जुर्माना लगाया गया है कि क्योंकि उसे मैनेजिंग डायरेक्टर दो अन्य NBFC कंपनियों में भी निदेशक थे. साथ ही कंपनी ने एक ही ग्राहक या समूह को तय सीमा से ज्यादा कर्ज दिया था.











