29 जुलाई से 11 अगस्त तक इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, घर में लक्ष्मी जी देंगी दस्तक!

सावन का महीना 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है. ये महीना शिव जी की भक्ति को समर्पित किया गय है. इस माह में भक्त जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करके शिव जी की अराधना करते हैं. सावन का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन सावन के एक दिन पहले भी एक महत्वपूर्ण ग्रह गोचर होने जा रहा है. सुख और वैभव के दाता शुक्र 29 जुलाई को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं.
शुक्र 29 जुलाई को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र से निकलेंगे और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में शुक्र देव 11 अगस्त तक रहेंगे. ज्योतिष के जानकार शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन को बहुत खास मान रहे हैं. शुक्र के इस नक्षत्र में आते ही चार राशियों के घर में लक्ष्मी जी दस्तक दे सकती हैं. जिससे इनको बहुत लाभ हो सकता है. ये चार राशिया हैं वृषभ, मिथुन, सिंह और मकर.
वृषभ राशि
शुक्र इसी राशि के स्वामी हैं, इसलिए वृषभ राशि के लोगों पर शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है. कारोबार करने वालों को लाभ प्राप्त हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है. आत्मविश्वास बढ़ सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को शरीर में इस समय एक नई उर्जा महसूस हो सकती है. इस समय आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है. समाज में मान-सम्मान और पहचान मिल सकती है.
सिंह राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों को शुभ परिणाम दे सकता है. जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है, जबकि पहले से रिश्ते में मौजूद लोगों के संबंध और मजबूत हो सकते हैं. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का ये नक्षत्र परिवर्तन बड़ा अनुकूल रह सकता है. धन संबंधी मामलो में इस समय सुधार हो सकता है. पहले किए गए निवेश से सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं.











