WhatsApp का कमाल फीचर: Unknown Calls होंगी ऑटो साइलेंट, ठगी से बचने का आसान तरीका

WhatsApp New Feature: अगर आप भी WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। WhatsApp में एक ऐसा शानदार फीचर मौजूद है, जो Unknown Numbers से आने वाली कॉल्स को अपने आप साइलेंट कर देता है। इससे स्पैम और स्कैम कॉल्स से काफी हद तक बचाव हो सकता है।

आजकल साइबर ठग अक्सर WhatsApp कॉल के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में “Silence Unknown Callers” फीचर आपकी सुरक्षा के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इस फीचर को ऑन करने के बाद अनजान नंबरों से आने वाली कॉल आपके फोन पर रिंग नहीं करेगी, लेकिन कॉल की जानकारी WhatsApp के Calls टैब में दिखाई देती रहेगी।

ऐसे करें फीचर ऑन

  • WhatsApp खोलें।
  • ऊपर दिए गए तीन डॉट (⋮) पर टैप करें।
  • Settings में जाएं।
  • Privacy सेक्शन खोलें।
  • नीचे स्क्रॉल कर Calls विकल्प पर जाएं।
  • Silence Unknown Callers को ON कर दें।

एक बार यह फीचर चालू होने के बाद WhatsApp बैकग्राउंड में काम करता रहेगा और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को साइलेंट कर देगा। इससे स्कैम कॉल्स का जवाब देने की संभावना कम हो जाती है और आपकी निजी जानकारी व बैंकिंग डिटेल्स सुरक्षित रहती हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com