GATE 2027 के लिए 14 अगस्त से करें आवेदन, इसके स्कोर से PSUs में डायरेक्ट नौकरी का मौका

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियर (GATE) 2027 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है. GATE 2027 का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसके तहत GATE 2027 के लिए 14 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. तो वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर है. हालांकि 30 सितंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है. इस बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास GATE 2027 का आयोजन कर रहा है. 19 मार्च 2027 को GATE यानी एग्जाम आयोजित किया जाना है. कुल जमा समझें तो GATE 2027 में शामिल होने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के कड़ी मेहनत का समय आ गया है. क्योंकि GATE के स्कोर से सिर्फ एडमिशन ही नहीं मिलता है. बल्कि GATE के स्कोर से PSUs में डायरेक्ट नौकरी पाने का मौका भी मिलता है.
आइए, इसी कड़ी में GATE 2027 का शेड्यूल जानते हैं. जानते हैं कि GATE 2027 के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है. जानते हैं कि GATE 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है. जानते हैं कि GATE 2027 के स्कोर से कहां और किन कोर्सों में एडमिशन मिलता है. इसके साथ ही जानेंगे कि GATE 2027 के स्कोर से कहां नौकरी मिलती है.











