प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी (आप) छत्तीसगढ़ ने मंगलवार को प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश और देश में शांति, सद्भाव, सामाजिक समरसता तथा जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन के दौरान देश और छत्तीसगढ़ की खुशहाली, सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक वातावरण की कामना की जाएगी।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और जनकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।











