हावड़ा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव, संतरागाछी और शालीमार से चलेगी कई ट्रेनें

हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 24 को लिंक केबिन से जोड़ने के लिए किए जाने वाले तकनीकी कार्य के कारण कई महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह कार्य 24 से 27 जुलाई 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक के तहत किया जाएगा, जिसके चलते कुछ ट्रेनों का संचालन हावड़ा स्टेशन के बजाय संतरागाछी और शालीमार स्टेशन से किया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 24 और 25 जुलाई को हावड़ा से रवाना होने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अब शालीमार स्टेशन से संचालित होगी।

इसी तरह 24 और 25 जुलाई को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से चलने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस का समापन हावड़ा के बजाय संतरागाछी स्टेशन पर होगा।

इसके अलावा 25 और 26 जुलाई को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस भी हावड़ा स्टेशन के स्थान पर संतरागाछी स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के प्रस्थान और आगमन स्टेशन की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com