BREAKING: सोने की कीमतों पर लगा ब्रेक, ₹1,100 तक सस्ता हुआ गोल्ड; चांदी भी फिसली

नई दिल्ली, 23 जुलाई। लगातार तीन कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX और घरेलू वायदा बाजार MCX दोनों में कीमती धातुओं के भाव कमजोर रहे। इससे सर्राफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह कारोबार के दौरान सोना करीब 0.49% गिरकर 4,131.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.24% फिसलकर 60.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी सोने के भाव में गिरावट रही। सुबह करीब 9 बजे सोना 0.31% टूटकर लगभग ₹1,45,230 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी भी नरम होकर करीब ₹2,26,453 प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही।

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,100 तक सस्ता हुआ। इसके बाद 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,44,590 से ₹1,45,410 प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,32,541 से ₹1,33,181 प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव भी शहरों के अनुसार करीब ₹2.24 लाख से ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज किए गए।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) चांदी (1 किग्रा)
नई दिल्ली ₹1,44,590 ₹1,32,541 ₹2,26,580
मुंबई ₹1,44,840 ₹1,32,770 ₹2,25,310
पटना ₹1,44,760 ₹1,32,578 ₹2,26,850
जयपुर ₹1,45,410 ₹1,33,126 ₹2,24,060
लखनऊ ₹1,44,470 ₹1,34,181 ₹2,25,150

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com