CM TODAY SCHEDULE : गरियाबंद दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अमलीपदर के श्री जगन्नाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

रायपुर, 23 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित अमलीपदर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान कर 1:50 बजे गरियाबंद जिले के अमलीपदर हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से श्री जगन्नाथ मंदिर, अमलीपदर जाएंगे, जहां दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री 3:05 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और 3:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे 3:55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com