बिलासपुर: शिवनाथ नदी में बहा युवक, रेस्क्यू टीम कर रही तलाश

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि इस मानसून सीजन में अब तक हुई बारिश सामान्य श्रेणी में है, लेकिन यह औसत से 16% कम बनी हुई है।

बारिश के बीच बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया 28 वर्षीय मछुआरा सुखदेव केवट तेज बहाव में बह गया। सूचना पर बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार पुलिस के साथ एसडीआरएफ ने देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज (शुक्रवार) फिर से सर्चिंग की जा रही है।

तापमान की स्थिति

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर का मौसम

रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com