रायपुर ले जाई जा रही गांजे की खेप बरामद, बस्तर मार्ग पर पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा

बस्तर पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस ने ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ आ रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख 84 हजार रुपए है।सदोनों आरोपी गांजा को रायपुर ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।

सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई को सूचना मिली थी कि दो युवक धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास संदिग्ध हालत में बैग लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ललित कुशुलिया और बिरन्ची गोरोडिया बताया, जो ओडिशा के रायगढ़ा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने जब दोनों के बैग की तलाशी ली तो उसमें 10 पैकेट में भरा हुआ गांजा मिला।

मौके पर वजन कराने पर कुल 11 किलो 673 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा की कीमत 5 लाख 83 हजार 650 रुपए बताई गई है। शुरुआती पूछताछ में यह जानकारी मिली कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

CSP सुमीत कुमार ने कहा कि, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com