दंगा रोकने वाली गाड़ी फोड़ी, 20 तस्वीरों में बिहार बंद:जवानों पर पत्थर बरसाए, जज फंसे, पुलिस ने तेजप्रताप को उठाया; पोस्टर- धर्मेंदवा अब ना चलेगा

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज छात्रों ने बिहार बंद बुलाया है। 22 जुलाई को हुए बवाल के बाद पुलिस पुलिस की सख्ती दिखाई दे रही है। सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है।
सीवान में छात्र कॉकरोच बनकर प्रदर्शन करने पहुंचा। छपरा में जज की गाड़ी प्रदर्शन में फंस गई। छात्रों ने सरकारी योजनाओं के पोस्टर फाड़े। मधेपुरा में पुलिस मे प्रदर्शन कर रहे लोगों को डिटेन किया।











