ChatGPT हो गया डाउन, काम नहीं कर रहा है AI, एक्सेस करने में दिक्कत, यूजर्स कर रहे शिकायत

पॉपुलर AI प्लेटफॉर्म ChatGPT आज दुनियाभर के यूजर्स के लिए डाउन हो गया है. जिसकी वजह से हजारों लोगों को इसे एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. इसको लेकर लोग आउटेज साइट DownDetector पर भी रिपोर्ट कर रहे हैं. हालांकि, इसके डाउन होने की वजह अभी तक साफ नहीं है. DownDetector पर 800 से ज्यादा यूजर्स इसके डाउन होने की शिकायत कर चुके हैं. यह समस्या दोपहर लगभग 2.30 बजे से बढ़ते चली गई. खबर लिखे जाने तक ChatGPT को एक्सेस करने में दिक्कत आ रही थी

दोपहर से बढ़ी समस्या

DownDetector पर यूजर्स ने लगभग दोपहर 2.30 बजे से ChatGPT में दिक्कत को लेकर शिकायत करनी शुरू कर दी. शिकायत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अभी भी 850 से ज्यादा यूजर्स इसके डाउन होने को लेकर शिकायत कर रहे हैं. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब ChatGPT डाउन हुआ है या आउटेज का शिकार बना है. इससे पहले भी कई बार ChatGPT डाउन हो चुका है.

इस बार समस्या काफी समय से बनी हुई है. लगभग 40 मिनट हो चुका है लेकिन अभी तक प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है. आपको बता दें कि यूजर्स इस ChatGPT आउटेज की वजह से चैटबॉट से बात नहीं कर पा रहे हैं, यूजर्स को ChatGPT से फोटो बनाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

ChatGPT को लेकर लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शिकायत कर रहे हैं. X (पहले Twitter) पर कई यूजर्स ChatGPT डाउन होने को लेकर मीम भी बना रहे हैं.

ChatGPT की ओर से इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि यूजर्स पहले की तरह जल्द इसको एक्सेस कर सकेंगे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com