राजस्थान के 25 जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी:जयपुर सहित कई जिलों में 2 इंच तक बरसात, जानें- कब तक लगातार बरसेगा मानसून

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव होने लगा है। इसके असर से 28 जुलाई को 25 जिलों में तेज बारिश की आशंका है।

सोमवार को भी जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, सवाई माधोपुर समेत कई जिलों में 2 इंच तक बरसात हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- बंगाल की खाड़ी में जो डिप्रेशन सिस्टम बना था, वह स्ट्रांग हो गया, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है।

इस सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव फेज में रहेगा।

कहां सबसे ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटे में बीकानेर के कोलायत में 54MM, झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में 15, जोधपुर के शेरगढ़ में 27, करौली के हिंडौन में 34, नादौती में 24 मिमी. बारिश हुई। वहीं, नागौर में 14, सवाई माधोपुर के बरनाला में 52, तलवाड़ा में 15, श्रीगंगानगर के श्रीपदमपुर में 17MM बरसात दर्ज हुई। इनके अलावा जयपुर, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, अलवर, जालौर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और बाड़मेर में भी हल्की बारिश हुई।

2 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून: मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब स्ट्रांग होकर डीप-डिप्रेशन में कवंर्ट हो गया है। राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। इन सभी सिस्टम के कारण राज्य में 2 अगस्त तक मानसून एक्टिव रहेगा।

कहां-कहां होगी बरसात: आज पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जबकि कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। जबकि 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com