Google Maps बचाएगा आपका पेट्रोल और चालान, ऑन कर लें ये 4 सीक्रेट सेटिंग्स

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला लगभग हर व्यक्ति रास्ते तलाशने के लिए गूगल मैप्स (Google Maps) का सहारा लेता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ऐप सिर्फ आपको मंजिल तक पहुंचाने का जरिया भर नहीं है, बल्कि कई बार आपके पैसे बचाने वाला टूल भी बन जाता है. अक्सर ड्राइविंग के दौरान थोड़ी सी ओवर-स्पीडिंग के चलते ओवर-स्पीड चालान कट जाता है या गलत रूट चुनने की वजह से गाड़ी भारी ट्रैफिक में फंसकर ज्यादा पेट्रोल फूंक देती है. गूगल मैप्स के भीतर कुछ ऐसी खास सेटिंग्स मौजूद हैं, जिन्हें ऑन करते ही आपका समय, पेट्रोल और पैसा तीनों की बचत हो सकती है.

1. ऑन करें Speedometer: नहीं कटेगा ओवर-स्पीडिंग का चालान

हाईवे या शहर की सड़कों पर अक्सर स्पीड लिमिट का पता नहीं चलता और ट्रैफिक कैमरे तुरंत चालान काट देते हैं. गूगल मैप्स में इन-बिल्ट स्पीडोमीटर और स्पीड लिमिट्स का फीचर होता है.

  • कैसे ऑन करें: मैप्स ऐप खोलें, अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें > Settings > Navigation Settings में जाएं. नीचे स्क्रॉल करके Speedometer और Speed Limits के टॉगल को ऑन कर दें.
  • फायदा: ड्राइविंग के दौरान अगर आपकी गाड़ी तय स्पीड लिमिट से ऊपर जाएगी, तो ऐप आपको तुरंत स्क्रीन पर विजुअल अलर्ट देगा.

2. Eco-Friendly Routes चुनें: बचेगा फ्यूल

गूगल मैप्स का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित एल्गोरिदम अब आपको सबसे कम फ्यूल खपत वाला रास्ता भी बताता है. यह फीचर ढलान, ट्रैफिक जाम और लगातार रुकने-चलने वाले रास्तों को ध्यान में रखकर सबसे किफायती रूट चुनता है.

  • कैसे ऑन करें: Navigation Settings में जाएं और Prefer fuel-efficient routes वाले विकल्प को इनेबल कर दें.
  • फायदा: यह आपको वो रास्ता दिखाता है जहां गाड़ी की रफ्तार एकसमान बनी रहे. इससे अचानक ब्रेक लगाने और एक्सीलरेट करने की जरूरत कम पड़ती है, जिससे पेट्रोल की खपत सीधे 10-15% तक कम हो जाती है.

3. Avoid Tolls और Toll Prices: बचाएं टोल का एक्स्ट्रा खर्चा

लंबी यात्रा पर निकलते समय कई बार हम अनजाने में महंगे टोल प्लाजा वाले रूट पर चले जाते हैं. गूगल मैप्स आपको टोल की अनुमानित कीमत भी दिखाता है और आप यह तय कर सकते हैं कि आपको कौन सा रास्ता लेना है. अगर आप चाहें तो बिना टोल वाला रास्ता भी चुन सकते हैं.

  • कैसे ऑन करें: अपनी नेविगेशन सेटिंग्स में Route Options पर जाएं. यहां Avoid Tolls को चुनें या See toll pass prices को ऑन रखें.
  • फायदा: यात्रा शुरू करने से पहले ही आपको पता चल जाएगा कि किस रास्ते पर कितना टोल टैक्स लगेगा, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार सस्ता या टोल-फ्री रूट चुन सकते हैं.

4. Offline Maps: बिना इंटरनेट के भी नहीं भटकेंगे रास्ता

नो-नेटवर्क एरिया या पहाड़ों में ड्राइविंग के दौरान अक्सर गूगल मैप्स काम करना बंद कर देता है, जिससे भटकने पर पेट्रोल और समय दोनों बर्बाद होते हैं. इस दौरान ऑनलाइन मैप्स काफी काम का फीचर है.

  • कैसे इस्तेमाल करें: जिस शहर या एरिया में जा रहे हैं, उसे सर्च करें और प्रोफाइल आइकन में जाकर Offline Maps में उस मैप को पहले ही डाउनलोड कर लें.
  • फायदा: बिना किसी मोबाइल डेटा या इंटरनेट कनेक्शन के भी नेविगेशन बिना रुके चालू रहेगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com