‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का नया एपिसोड लीक, समय रैना संग दिखे मुनव्वर और राघव जुयाल

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 खूब चर्चा बतोर रहा है. अब तक शो के 3 एपिसोड आ चुके हैं और फैंस को इसके चौथे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन शो का अपकमिंग एपिसोड रिलीज होने से पहले ही इंटरनेट पर लीक हो गया है. जी हां, वायरल हो रही क्लिप्स में कॉमेडियन समय रैना के साथ मुनव्वर फारूकी और राघव जुयाल भी नजर आ रहे हैं. एपिसोड की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई है और फैंस पूरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

शो के लीक होने की खबर ने मेकर्स की चिंता भी बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्क्रीनशॉट तेजी से शेयर किए जा रहे हैं, जबकि मुनव्वर फारूकी, राघव जुयाल और समय रैना की मौजूदगी ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दिया है.

लेटेंट का नया एपिसोड हुआ लीक

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के आने वाले एपिसोड की कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं. इन वायरल वीडियो में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, एक्टर राघव जुयाल, कॉमेडियन रोहन जोशी और कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम पैनलिस्ट के रूप में नजर आ रहे हैं. क्लिप्स सामने आने के बाद फैंस के बीच इस एपिसोड को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

राघव जुयाल ने ली समय रैना की फिरकी

लीक हुई एक क्लिप में राघव जुयाल समय रैना को रोस्ट करते नजर आए हैं. वो समय की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि “यार, इतनी मुश्किलों के बाद भी ये हमेशा हंसता रहता है. पिछले छह-सात महीनों में जो कुछ भी इसने झेला, उसके बाद जिस तरह मुनव्वर ने वापसी की है, वो सच में कमाल है.” राघव की ये यूटर्न देख समय भी हैरान रह जाते हैं और मुव्वर राघव की तारीफ करने लगते हैं. देखने में ये एपिसोड काफी मजेदार लग रहा है.

राघव की फिल्म पर समय रैना ने कही ये बात

एक दूसरी क्लिप में राघव जुयाल अपनी आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का प्रमोशन करते नजर आते हैं. राघव कहते हैं, “मेरी फिल्म आ रही है ‘भाई तेरा स्टार है’.” इस पर समय रैना तुरंत मजाक करते हुए कहते हैं, “कितनी बार खुद ही बताना पड़ेगा कि स्टार हो?” राघव भी पीछे नहीं हटे और जवाब देते हुए बोले, “आलिया भट्ट ने भी खुद ही बताया था.” इस पर समय ने फिर चुटकी लेते हुए कहा, “उसकी भी नहीं चली थी.” शो के इस मजेदार बातचीत वाले हिस्से को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

कब रिलीज होगा नया एपिसोड?

लीक हुई क्लिप्स के बाद सोशल मीडिया पर शो की खूब चर्चा हो रही है. फैंस मुनव्वर फारूकी, राघव जुयाल, समय रैना और बाकी पैनलिस्टों के बीच होने वाली नोकझोंक और कॉमेडी देखने के लिए पूरे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का चौथा एपिसोड 31 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com